बावन में बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में रुपये जमा करने आए श्रीराम
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के सतौली गांव निवासी चंद्रावती पत्नी श्रीराम के नाम बैंक आफ बड़ौदा की बावन शाखा में केसीसी बना है। गुरुवार को चंद्रावती पति श्रीराम के साथ बैंक में रुपया जमा करने गई थी। बैग में 251000 हजार रुपये थे। चंद्रावती लाइन में लगी थी जबकि रुपयों का बैग कांख में दबाकर श्रीराम बगल में खड़ा। दंपति करीब नौ बजे बैंक पहुंचे थे, 11 बजे श्रीराम का बैग लापता हो गया।
श्रीराम ने बैंक में मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलने थानाध्यक्ष लोनार एके राय और एसपी राजीव मल्होत्रा मौके पर पहुंचे। बैंक के सीसीटीवी में बैग ले जाने वाले अधेड़ की पहचान हो गई। चंद्रावती के आगे 70 वर्षीय वृद्धा लाइन मे लगी थी। धक्कामुक्की में गिरा श्रीराम का बैग वृद्धा के पास खडे़ अधेड़ ने उठा लिया।
पहले अधेड़ बैग लेकर निकल गया पीछे से वृद्धा भी निकल गई। क े साथ आए 50 वर्षीय युवक ने उठा लिया था। श्रीराम की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किसान ने बैग में 1000 और 500 रुपये के नोट होने की जानकारी तहरीर में दी है।