फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया जेपी गुप्ता की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी

Tue, 13 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
शराब माफिया जेपी गुप्ता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। बड़े सपा नेता के करीबी रहे शराब माफिया जेपी गुप्ता पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी पूरी कर ली है, साथ ही दो पुराने मामलों की दोबारा विवेचना भी कराई जाएगी। जेपी अगर जल्द ही गिरफ्तार न हुआ तो उसे भगोड़ा घोषित कर कुर्की की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


शराब माफिया जयप्रकाश गुप्ता उर्फ जेपी पिहानी का ब्लॉक प्रमुख रह चुका है। उस पर जिले के एक बड़े सपा नेता का हाथ रहा है। सत्ता के बल पर ही जेपी ने वर्ष 2016 में अपनी पत्नी सरिता गुप्ता को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनवाया था। करोड़ों की संपत्ति के मालिक जेपी और उसके परिवार के नाम कई शराब की दुकानें भी हैं। इन दुकानों की आड़ में ही जेपी गुप्ता कई वर्षों से हरियाणा प्रदेश की शराब की तस्करी करता रहा है।  

पिछले साल 28 सितंबर को पुलिस और आबकारी टीम ने जेपी गुप्ता के पिहानी बस स्टैंड स्थित आवास और दुकान से हरियाणा की दो पेटी (24 बोतल) रायल चैलेंज, एक पेटी (12 बोतल) रायल स्टेड ब्रांड और घर से 11 बोतल टीचर ब्रांड शराब के साथ करीब तीन हजार नकली होलोग्राम, ढक्कन आदि बरामद किए थे। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर जेपी गुप्ता सहित दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


लेकिन बड़े सपा नेता के दबाव में पुलिस जेपी को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। सूबे में सत्ता बदलने के बाद पुलिस ने जेपी गुुप्ता पर शिकंजा कस दिया। शनिवार को पुलिस ने हरियाणा की 220 बेटी देशी शराब, नकली रैपर, एक बोलेरो के साथ जेपी गुप्ता के बेटे गौरव गुप्ता और हरपालपुर निवासी लाल सिंह को दबोच लिया। मौके से जेपी भाग निकला था।

पुलिस ने शराब तस्करी में लगी जेपी की बोलेरो और लोडर भी बरामद कर किया था। फरार जेपी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। अब उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने और भगोड़ा घोषत की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही जेपी गुप्ता के दो पुराने मामलों की पुन: जांच भी कराई जाएगी। इन दोनों ही मामलों में सत्ता के दबाव में जेपी ने अपना नाम निकलवा दिया था।

लंबा है जेपी का आपराधिक इतिहास
थाना/कोतवाली        अपराध संख्या         धारा
कोतवाली पिहानी        144/82        147, 148,149,307, 302
कोतवाली पिहानी        265/91        504,506, 39, 40 ईएलई एक्ट
थाना मझिला            275/94                302
कोतवाली पिहानी        148/01        60 आबकारी अधिनियम
कोतवाली पिहानी        120/01        323, 504, 506, एसी/एसटी एक्ट
कोतवाली पिहानी        195/01        467, 468, 471 और 120 बी
कोतवाली शहर        390/17        420, 467, 468, 471, आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 व 72

जेपी गुप्ता के बारे में शराब तस्करी की जानकारी मिली है। उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इसके चलते उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। साथ ही दो पुराने मामलों की जांच भी कराई जाएगी। अगर जल्द ही जेपी गिरफ्तार नहीं हुआ, तो उसे भगोड़ा घोषित कराकर कुर्की की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

- विपिन कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें