फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के कर्मचारी से बैंक में 3.60 लाख की टप्पेबाजी

Tue, 28 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बैंक में जांच पड़ताल करते सीओ संडीला कमर माजिद व अन्य - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संडीला।
विज्ञापन

 बैंक में नगदी जमा करने गए गैस एजेंसी के कर्मचारी से मंगलवार का बैंक के अंदर 3 लाख 60 हजार की टप्पेबाजी हो गई। डिपॉजिट वाउचर भरने के बहाने एजेंसी कर्मी को बातों में उलझाकर टप्पेबाज उसका रुपयों से भरा थैला लेकर फ रार हो गए।

सूचना मिलते ही सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज भी देखे। पुलिस ने घटना के बाद जल्द खुलासा किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


कस्बे में स्थित उमा गैस एजेंसी का कर्मचारी शंकर एजेंसी से 3 लाख 60 हजार रुपए की नगदी बैग में लेकर कस्बा की स्टेट बैंक शाखा में जमा करने गया था। काउंटर पर जाकर शंकर डिपॉजिट वाउचर भरने लगा तभी वहां आए एक युवक व एक 16 साल की किशोरी ने शंकर से अपना वाउचर भरने के लिए कहा।

शंकर उनका वाउचर भरने लगा। इसी बीच वह दोनाें शंकर के पास रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। शंकर को जब वहां रुपयों से भरा बैग नहीं दिखाई दिया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बैंक क र्मियों व सुरक्षा गार्डों ने बैंक का मेन गेट बंद कर दिया।

लेकिन तब तक दोनाें टप्पेबाज  बैंक से निकल चुके थे। जानकारी मिलने के बाद सीओ कमर माजिद, कोतवाल उमाशंकर उत्तम व चौकी इंचार्ज संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के साथ बैंक परिसर में मौजूद लोगों की तलाशी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी। लेकिन उनमें आरोपियों के चेहरे साफ नजर नहीं आ सके। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि दोनों बैग पार करते हुए दिखे । फुटेज में उनका चेहरा साफ नहीं आ सका है। पुलिस जांच कर रही है। बैंक मैनेजर अमोल कुमार गहोई का कहना है कि गलती शंकर की है उसे बैग संभाल कर रखना चाहिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें