फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख कंटेनर छोड़ भागे तस्कर, 25 गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। पुलिस को देख चालक व परिचालक सुल्तानपुर पुलिया के पास कंटेनर छोड़कर खेतों में भाग गए। तलाशी के दौरान कंटेनर से 25 गोवंश बरामद किए गए। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। गोवंशों को पास ही जंगल में छोड़ दिया गया। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाल महेश कुमार गोले शनिवार रात हरदोई-उन्नाव राजमार्ग पर सुल्तानपुर की पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच उन्नाव की ओर से कंटेनर आता दिखा। पुलिस को चेकिंग करता देख चालक व परिचालक कंटेनर खड़ा कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 25 गोवंश मिले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि कंटेनर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक व परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें