फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के बल कैटर्स से जेवर व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में बर्रयापुरवा के पास चार बदमाशों ने चाकू के बल पर कैटर्स से जेवर व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वैटगंज निवासी राजकुमार पुत्र भुरई कैटर्स है। उसकी मौसी देहात कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कालोनी में रहती है। उसके मौसी ने उससे कुंडल, पायल मंगाए थे। जिसको देने के लिए रविवार शाम वह मिल कालोनी से पैदल कांशीराम कालोनी जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बर्रयापुरवा के पास चार युवकों ने उसे रोक लिया और उसके गले पर चाकू लगा दिया। उसके पास से एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पायल, नौ सौ रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। वह किसी तरह कालोनी पहुंचा और मौसी को जानकारी दी। पुलिस को तहरीर दी। देहात कोतवाली के एसएसआई डीके सिंह ने बताया कि घटना की सूचना अभी तक कोतवाली में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें