फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सभासदों के विरुद्ध एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संडीला। नगर पालिका में चल रहे विवाद के बाद दो सभासदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गुरुवार शाम एडीएम संजय कुमार सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद रईस अंसारी और सभासदों से वार्ता करके कुछ शिकायतों की जांच कराने की बात कही थी। सभासदों और कर्मचारियों के बीच टकराव समाप्त कराने के बाद वह गुरुवार शाम चले गए। देर रात चपरासी रामविलास ने दो सभासदों रवि चौधरी और महेंद्र कुमार सोनी के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि सभासद रवि चौधरी और महेंद्र सोनी कर्मचारियों के साथ आए दिन गाली-गलौज करते हैं। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि एडीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कस्बा चौकी इंचार्ज रामकेवल तिवारी को सौंपी गई है। इधर सभासदों का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर किए। इन्हें दबाने के लिए उनके विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दो सभासदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें