फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बैंक कैशियर का बैग ले उड़े टप्पेबाज, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संडीला। बैंक बंद कर घर जा रही दो महिला कर्मी टप्पेबाजी का शिकार हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के उप शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गुरुवार शाम 5:30 बजे बैंक बंद होने के बाद हेड कैशियर निधि साथी महिला कर्मी श्वेता के साथ लखनऊ स्थित घर जाने के लिए कार में बैठीं। तभी वहां आए एक युवक ने कार से तेल टपकने की बात कही। इस पर दोनों कर्मी कार से बाहर निकल आईं। इस बीच मौका पाकर टप्पेबाज युवक कार में रखा हेड कैशियर निधि का बैग लेकर फरार हो गया। जिसमें बैंक का कैश और चाबियां थीं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कार से बैंक कैशियर का बैग ले उड़े टप्पेबाज, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें