फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक के पौत्र ने की थी धर्मेंद्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव में 18 जून को शाहजहांपुर निवासी युवक की गोली मारने के बाद गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। एसपी ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि युवक की हत्या अवैध संबंध की आशंका में की गई थी। गांव निवासी भाजपा के पूर्व विधायक का पौत्र युवक का दोस्त था। उसका घर आना-जाना था। दोस्त को शक था की उसकी पत्नी के युवक से अवैध संबंध हैं। इसी के चलते दोस्त ने अपने छोटे भाई व एक अन्य के साथ मिलकर बारात जाने के बहाने बुलाकर हत्या की थी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना क्षेत्र मिर्जापुर के इस्माइलपुर निवासी पेशकार का बेटा धर्मेंद्र उर्फ पारे (25) गांव के ही लोकपाल की बोलेरो चलाता था। करीब तीन महीना पहले लोकपाल ने हरदोई में जियो कंपनी के अधिकारी के पास किराये पर गाड़ी लगाई थी। कंपनी के अधिकारी मोहल्ला बावन चुंगी में किराये के मकान में रहता था। इसी मकान में धर्मेंद्र ने भी किराये पर कमरा ले रखा था। 17 जून को करीब दस बजे उसने कं पनी के अधिकारी को फोन कर बारात में शामिल होने जाने की बात कही थी। 18 जून को हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव के बाहर उसका शव मिला था। उसको गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी विपिन कुमार मिश्र ने क्राइम ब्रांच व प्रभारी एसओ गोपाल नारायण सिंह को लगाया था। सोमवार को एसपी ने पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा किया। उनका दावा है कि धर्मेंद्र के गांव की ही महिला से अवैध संबंध होने के शक पर हत्या की गई। एसपी ने बताया कि धर्मेंद्र के नंबर पर कॉल डिटेल से हत्या की गुत्थी सुलझी। बताया कि गांव इस्माइलपुर निवासी जलालाबाद विधान सभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक दल सिंह यादव के पोते पुरुषोत्तम यादव उर्फ बाबा से धर्मेद्र की दोस्ती थी। उसका पुरुषोत्तम के घर आना-जाना था। पुरुषोत्तम की मौजूदगी में ही धर्मेंद्र उसकी पत्नी से हंसी मजाक किया करता था। इससे पुरुषोत्तम को आशंका थी कि धर्मेंद्र के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी के चलते उसने धर्मेंद्र की हत्या की साजिश रची थी। जिसमें अपने छोटे भाई सचिन यादव व गांव के दोस्त विवेक यादव भी शामिल थे। पुरुषोत्तम ने ही 17 जून को दोस्त की बारात में चलने के लिए फोन कर उसे बुलाया था। हरदोई में ही उसे शराब पिलाई और बोलेरो से हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव के निकट खेतों में ले गए। पुरुषोत्तम ने ही धर्मेंद्र को गोली मारी थी। गोली लगने के बाद भी वह जीवित रहा तो चाकू से गला रेत दिया था। एसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने धर्मेंद्र की हत्या का जुर्म स्वीकार किया है। हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा, चाकू और बोलेरो बरामद कर ली गई है। बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन


- भाजपा के पूर्व विधायक के पौत्र ने की थी धर्मेंद्र की हत्या
- एसपी ने हत्याकांड का किया खुलासा, अवैध संबंध में की हत्या
- हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव के खेत में 18 जून को मिला था शव
- शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव का था युवक
- गांव निवासी भाजपा के पूर्व विधायक दल सिंह के पौत्र का दोस्त था



फोटो -16, पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा करते एसपी विपिन कुमार मिश्र व पीछे पुलिस हिरासत में हत्यारोपी।
फोटो17- हत्यारोपियों से बरामद तमंचा, चाकू व मोबाइल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें