फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक के अपहरण की सूचना दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के अमिरता गांव से किशोर के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अमिरता गांव निवासी राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उसका बेटा सचिन कुमार (13) वाकर नगर स्थित स्कूल जा रहा था। भदेवना गांव के पास कुछ लोगों ने उसे बोलेरो में डाल लिया। इसके बाद आरोपी उसके बेटे को सवायजपुर ले गए। तिराहे पर लोगों को देख उसके बेटे ने शोर मचा दिया। जिस पर आसपास मौजूद लोगों ने गाड़ी रोक ली और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके बेटे को पास ही स्थित मत्तीपुर गांव में उसकी बेटी के घर भेज दिया। इसके बाद आरोपी कहां गए उन्हें इस बात का पता नहीं। राधेश्याम ने बताया कि बेटी के यहां से फोन आने के बाद उन्हें पूरी घटना की जानकारी हुई। एसओ लोनार ब्रजेश सिंह ने बताया कि राधेश्याम थाने आया था, सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। अपहरण की बात गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें