फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में पत्नी समेत चार गिरफ्तार, गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मदारा स्थित ससुराल आए युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के बाद चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम बरसोहिया निवासी राजीव शर्मा (30) पुत्र सर्वेश की सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी के मजरा मदारा में ससुराल थी। राजीव 16 जून को ससुराल गया था। 17 जून की देर रात उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया था। पड़ोसी गांव पिंडारी में 18 जून की सुबह मंदिर के पास उसका शव मिला था। राजीव के पिता सर्वेश ने बहू मनोरमा, सास गीता, चचिया ससुर रामप्यारे और सूर्यपाल के विरुद्ध हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि राजीव और मनोरमा का विवाह के बाद ही विवाद शुरू हो गया था। इसी वर्ष जनवरी में मनोरमा सारा जेवर लेकर मायके चली गई थी। इस जेवर की मांग राजीव कर रहा था। 16 जून को पत्नी मनोरमा ने उसे फोन कर जेवर लेने के लिए गांव बुलाया था। बाद में वहीं उसने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को पड़ोसी गांव पिंडारी के बाहर फेंक दिया था।
विज्ञापन



युवक की हत्या में पत्नी समेत चार गिरफ्तार
- 18 जून की सुबह ग्राम पिंडारी में मिला था शव
- पिता ने दर्ज कराई थी हत्या की रिपोर्ट
- पत्नी ने जेवर लेने के बहाने बुलाया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें