फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में हमला, दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। थाना क्षेत्र के परासी गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को हुई मारपीट में दंपति घायल हो गए। परासी के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपने भाई व पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परासी निवासी अमरनाथ ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि वह मंगलवार की रात्रि अमहवा में अपने भाई के घर गया था, जहां किसी बात को लेकर उसके भाई ने कुछ लोगों के साथ उसे व उसकी पत्नी रेखा की छड़ी से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी 100 नंबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मारपीट में महिला समेत दो घायल
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुए विवाद व मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घोरावल कस्बा के वार्ड नम्बर एक निवासी बुल्लू (25) पुत्र देवनाथ के साथ बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे कस्बे के ही बुल्लू पुत्र रामदुलारे ने पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट किया। इसमें बुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी में भरती कराया गया। बुल्लू की तहरीर पर बुल्लू पुत्र रामदुलारे के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तेंदुआ गांव में जया सिंह (35) के साथ उसके पति ने बुधवार सुबह मारपीट की। जया को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस जया सिंह की तहरीर पर उसके पति पवन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा मूर्तिया निवासी रामलाल पुत्र अनिका को मारपीट के पुराने मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें