फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पाली। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 13 जुलाई को वह घर में अकेली थी। उसके पति और सास खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान ग्राम गुरुधर निवासी रामकिशोर पुत्र गिरिवर घर में घुस आया। तमंचे के बल पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आधी रात पति के घर लौटने पर महिला ने उसे घटना के बारे में बताया। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म
- पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें