फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से महिला को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के आनापुर गांव में मंगलवार को विवादित स्थल पर निर्माण कार्य को रोकने गई एक अधेड़ महिला को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शिवशंकर यादव व उनका बेटा संजय यादव विवादित जमीन पर पतरा डाल रहे थे। पड़ोसी जीत बहादुर यादव की पत्नी चिंता देवी निर्माण कार्य को रोकने लगी। कहा कि मेरे पति अभी घर पर नहीं हैं वे पल्लोदारी करने गए हैं। जमीन पर मुकदमा चल रहा है तो काम क्यों कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि दोनों मिलकर उसका बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिए और पतरा लगाने के लिए हाथ में लिए चाकू से उसके ऊपर वार कर दिए। जिससे वह घायल हो गई। इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें