फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार की लूट में छह शातिर दबोचे

Sun, 08 Apr 2018 11:41 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व वैन में लिफ्ट देकर युवक से 60 हजार रुपये लूटे जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। छह शातिरों को गिरफ्तार कर उनके पास से वैन, 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

कासिमपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार भारती पंजाब में एक फैक्ट्री में काम करता है। तीन अप्रैल को वह संडीला रेलवे स्टेशन पर उतरा था। वह संडीला चौराहे पर सवारी के इंतजार में खड़ा था तभी एक वैन आई। इसमें चालक समेत छह लोग सवार थे। पुष्पेंद्र वैन में बैठ गया। कासिमपुर से कुछ दूर पहले वैन सवार आरोपियाें ने युवक से 60 हजार रुपये, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड और एक जोड़ी जूते भी लूट लिए थे। इसकी रिपोर्ट कासिमपुर थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश थानाध्यक्ष अमित भदौरिया को दिए थे। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट की घटना में प्रयुक्त वैन संडीला क्षेत्र में ही देखी गई है। इस पर वाहनों की जांच की गई। जराहा पुल के निकट पुलिस टीम ने वैन रुकवाकर उसमें सवार छह लोगों को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हुआ। एसपी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसनापुर निवासी मान सिंह यादव पुत्र रामप्रसाद यादव है। उसके साथ उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरापुर निवासी देवेंद्र कुमार कनौजिया पुत्र महावीर प्रसाद और पंकज अवस्थी पुत्र रामनारायण भी थे। इसके अलावा पुलिस ने कानपुर नगर अंतर्गत थाना बिधनू के गंगापुर लंकापुरवा यशोदानगर निवासी प्रदीप पांडेय पुत्र राधेश्याम पांडेय, 45-ए मनोहर विहार यशोदानगर निवासी आशीष तिवारी पुत्र राकेश तिवारी, 35-पी कुंजबिहार यशोदानगर निवासी चिंटू सोनवानी पुत्र रामबली सोनवानी भी घटना में शामिल थे। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से पासबुक, आधार कार्ड, नए जूते भी बरामद हुए हैं। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राना, कासिमपुर थानाध्यक्ष अमित भदौरिया भी मौजूद रहे। 

एक हजार रुपये में बनते थे सवारी 
लूटकांड में गिरफ्तार प्रदीप पांडेय, अशोक तिवारी और चिंटू ने बताया कि मान सिंह यादव उन्हें सवारी बनने के एक हजार रुपये देता था। मान सिंह ने लूट जैसी वारदात के बारे में नहीं बताया था, लेकिन घटना हो जाने के बाद इस बारे में पता चला। मान सिंह ने कहा था कि वैन में बैठकर संडीला तिराहा से बांगरमऊ तक कुछ सामान लेकर बैठे रहना है। खाना-पीना भी उनको मुहैया कराया जाता था। 
विज्ञापन


बदल देते थे वैन का नंबर
लूट में इस्तेमाल की गई वैन में पुलिस को दो नंबर प्लेट भी मिलीं। जो नंबर प्लेट वैन में लगी थी, उसका नंबर उन्नाव का है। जो नंबर प्लेट वैन से मिली उनमें एक का नंबर हरदोई का और दूसरा लखनऊ का है। मतलब ये कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद हर बार नंबरप्लेट बदल ली जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें