फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में बंद मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

Sun, 08 Apr 2018 11:41 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के रमवापुर तिवारी गांव में महिला की लाश मिलने के बाद तालाब के पास लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव के उत्तर ओर स्थित तालाब में बोरे में बंद महिला की लाश मिली। काफी कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को फेंका गया है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रविवार को रमवापुर तिवारी गांव के उत्तर स्थित तालाब की ओर गए लोगों को तालाब में उतराती प्लास्टिक के बोरे में बंद संदिग्ध वस्तु दिखी। उसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोरे को तालाब से बाहर निकलवाया। खोलने पर बोरे में करीब महिला की लाश निकली। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और पैर बंधे हुए थे। महिला के दाएं हाथ पर टैटू बना था और सिर के बाल गायब थे।

सतरंगी साड़ी पहने हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर प्लास्टिक के बोरे में बांधकर किसी ने तालाब में फेंक दिया। इस संबंध में एसओ राधेश्याम राय ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। उधर, एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह का कहना था कि सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें