हरदोई। मऊ में लेखपाल की हत्या किए जाने से नाराज लेखपालों ने शुक्रवार को उप्र लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी व आश्रित को नौकरी दिए जाने की मांग कर लेखपालों ने एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
लेखपाल संघ की सदर शाखा के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि 11 फरवरी को मऊ में लेखपाल की घर में घुसकर हत्या कर दी गई, इस घटना से लेखपालों में गहरी नाराजगी है। कहा कि लेखपाल शासन और प्रशासन का काम करते हैं अगर उन्हें भी ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ेगा तो उनका मनोबल टूटना तय है। कहा कि संघ लेखपाल साथी के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख की मदद व जल्द से आश्रितों को नौकरी दिए जाने की मांग करता है। इस मौके पर मंत्री श्रीपाल वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा समेत अन्य लेेखपाल मौजूद रहे।