पिहानी। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरौना निवासी शशि मोहन ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि गांव निवासी अविरल, हरिओम, दीबू, रामबाबू व सोमवती उसके घर आकर गाली गलौच कर रहे थे। विरोध पर उन लोगों ने चाकू व डंडे से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। वहीं ग्राम अब्दुल्लानगर में बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इससे एक पक्ष के राकेश, उसकी पत्नी राधा व पुत्री संध्या घायल हो र्गइं। वहीं दूसरी ओर से मोहनी और उसका मौसेरा भाई चंद्रकेश घायल हो गया। इस मामले में मोहनी की तहरीर पर मन्ना, उसकी पत्नी राधा व पुत्र धीरज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर से राकेश ने मोहनी, सन्नो, सियाराम की पत्नी व रिश्तेदार चंदकेश के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। एक अन्य मामले में ग्राम पिपरिया में मामूली विवाद में हुई मारपीट में मनोज कुमार पुत्र जगदीश घायल हो गया। उसने रामसागर, सत्येंद्र व पवन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ग्राम रमपुरा (बरमहुला) में बकाया मांगने पर रामनिवास पुत्र मुनेंद्रपाल को मुकेश व उसके पिता अहिबरन ने मारापीटा। उसने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।