अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में घरेलू कलह से परेशान महिला ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
सेमरा गांव निवासी एक महिला (35) के परिवार में आए दिन विवाद होता है। इससे परेशान होकर उसने शुक्रवार सुबह कमरे में खुद को आग लगा ली। परिजनों ने उसे जलते देखा तो किसी तरह उसे बचाया। वह गंभीर रूप से झुलस गई। पति उसे जिला अस्पताल ले गया। परिजनों ने चूल्हे पर खाना बनाते समय आग की चपेट में आने की बात कही है।
घरेलू कलह में महिला ने लगाई आग, लखनऊ रेफर