फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब के विरुद्ध अभियान चलाने को पांच टीमें गठित

Wed, 23 May 2018 11:49 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कानपुर नगर और देहात में जहरीली शराब से 16 मौतें होने के बाद जिले में भी प्रशासन की नींद खुल गई है। जिलाधिकारी ने 31 मई तक जनपद में मिलावटी शराब बनाने और बेचने के कारोबार पर रोक लगाने के लिए वृहद अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पांच टीमें गठित की हैं। प्रत्येक टीम का नेतृत्व संबंधित क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक करेंगे। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगे।  
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने बताया कि जिले में हर रोज दबिश दी जाएगी। गठित टीमें उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी से संपर्क कर रणनीति तैयार करेंगी। शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसेंगी। सभी ढाबा संचालकों को भी निर्देश दिए जाएंगे कि अल्कोहल के टैंकर आसपास न रुकने दें। अगर इसकी जानकारी मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ढाबा मालिकों से भी अनुरोध किया गया है कि अगर कोई संदिग्ध टैंकर दिखे तो उसकी जानकारी आबकारी अधिकारियों को दें। प्रत्येक दिन होने वाली कार्रवाई की सूचना अगले दिन सुबह 10 बजे जिला आबकारी अधिकारी को दी जाएगी। डीएम पुलकित खरे ने अपील की है कि अवैध शराब न तो खरीदें और न ही इसका इस्तेमाल करें। अवैध अड्डों से मिलने वाली शराब के जहरीले होने की आशंका है। सरकारी ठेकों से कोई भी शराब पाउच या पन्नी में नहीं बेची जाती है। इसलिए पाउच वाली शराब न खरीदें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें