फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों को पीटने वाले पांचों सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 01 Oct 2017 11:54 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
पीड़ित से पूछताछ करते सीओ सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक की मरम्मत के रुपये मांगने पर सगे भाइयों की पिटाई करने वाले पांचों पुलिस कर्मियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।  
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चीलपुरवा निवासी आसिफ अली के पुत्र मेराज (20) और रईस (25) बाइक मिस्त्री हैं। दोनों जिला अस्पताल गेट के निकट खोखे में दुकान चलाते हैं। चार दिन पूर्व देहात कोतवाली में तैनात सिपाही उनके पास बाइक की मरम्मत कराने आया था। मरम्मत के रुपये मांगने पर सिपाही का दोनों भाइयों से विवाद हो गया था। गुरुवार रात उक्त सिपाही ने चार अन्य साथियों के साथ चीलपुरवा स्थित घर जाकर मेराज व  रईस की पिटाई की थी। दोनो भाइयों को देहात कोतवाली ले जाकर भी पीटा था। अमर उजाला ने इस खबर को 30 सितंबर के अंक में प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर एसपी विपिन कुमार मिश्र ने सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर और शहर कोतवाल भगवान सिंह को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती भाइयों के पास जांच के  लिए भेजा था। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना सही पाई गई है। इस मामले में कोतवाली देहात में तैनात सिपाही राकेश कुमार खरवार, संजय प्रताप सिंह, कपिल ढाका, मदन सिंह और रंगनाथ प्रजापति को लाइन हाजिर किए जाने की जानकारी एसपी ने दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें