संडीला। कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला मंडई निवासी निकहत सबा पुत्री महबूब अली पत्नी नोशाद अली ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि उसका निकाह नौशाद अली के साथ 24 नवंबर 2017 को हुआ था। पति, ससुर शमशाद, सास हुस्ना बानो बाइक, कलर टीवी और प्लाट देने की मांग कर रहे थे। जब वह गर्भवती हुई तो पति ने उसे मायके में छोड़ दिया। 19 जनवरी 2018 को उसने पुत्र को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद पति नौशाद उसे घर ले गया। 24 फरवरी 2019 को पति, सास, ससुर ने गाली गलौज कर उसे घर से निकाल दिया। बच्चे को भी छीन लिया। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।