तलाई में दो भाइयों में झगड़ा, मामला दर्ज
शाहतलाई(बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत दो भाइयों के आपसी लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया है। शनिवार रात्रि दोनों भाई मोतीलाल और जगदीश निवासी भटोली बरठीं में जमीनी विवाद के चलते बहस शुरू हो गई। जिस बात को लेकर दोनों का विवाद काफी बढ़ गया तो पुलिस ने शांति भंग और लड़ाई झगड़े के चलते कानूनी कार्रवाई करते हुए 107,51 में मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों भाइयों को उपमंडल नागरिक मजिस्ट्रेट झंडूता के सामने पेश किया गया जहां से दोनों को ही हिदायत देकर जमानत पर छोड़ दिया गया। मामले की पुष्टि उप अधीक्षक घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने की।
...