शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मौलागंज के सलमान पुत्र आबिद ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि जनपद शाहजहांपुर के थाना कांठ के ग्राम भानपुर निवासी तौसीन से उसकी दोस्ती थी। तौसीन ने उसको दुबई ले जाने के लिए अपने भाई शहनवाज से उसे मिलाया था। जिस पर उसने और उसके दोस्त मुनुस डेंगुरपुर सेहरामऊ दक्षिणी शाहजहांपुुर, हसीब निवासी महुआटोला, परवेश निवासी खेड़ाबलायकोट ,आरिफ निवासी मौलागंज, हसन निवासी मौलागंज, शाहरुख निवासी नेकोजई, गुड्डू निवासी मौलागंज और नफीस निवासी कटरा ने 4 लाख 43 हजार रुपये उनको दिए। उन लोगों ने न तो उसे दुबई भेजा और न ही पैसा वापस कर रहे हैं। रुपये मांगने पर दोनों युवकों जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने दोनों भाइयों के विरुद्ध धोखाधड़ी का रिपोर्ट दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।