फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछौना में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कछौना। समोधा दलेलनगर रेलवे स्टेशन की पूर्वी केबिन के पास गुरुवार रात एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पिता ने ससुरालीजनों पर विवाद के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महेश मढ़िया निवासी नैमिष (37) पुत्र बेनीप्रसाद की ससुराल कछौना कस्बे में है। उसका साला मंगतराम परिवार के साथ कछौना में रेलवे कालोनी में रहता है। गुरुवार को नैमिष पत्नी सदाप्यारी के साथ बीमार सास को देखने ससुराल आया था। देर रात उसका शव डाउन लाइन के रेलवे ट्रैक पर देखकर भीड़ इकट्ठा हो गई। पास में घर होने के कारण मंगतराम भी मौके पर पहुंच गया और मृतक की शिनाख्त बहनोई के रूप में की। देर रात पिता बेनी प्रसाद समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नैमिष दिल्ली में काम करता है। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। उन्होंने बहू सदाप्यारी और उसके भाई मंगतराम पर पीट-पीटकर हत्या करने और शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो कालोनी के लोगों ने पति-पत्नी व मंगतराम के बीच विवाद होने की बात बताई। कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- पिता ने ससुरालियों पर विवाद के बाद हत्या का आरोप लगाया
- बीमार सास को देखने ससुराल गया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें