फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ ने भतीजे की हत्या कर शव खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मल्लावां। घर से स्कूल जाने के लिए निकले कक्षा 10 के छात्र का शव एक मक्के के खेत में पड़ा मिला। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पूछताछ की। मृतक की मां ने जेठ पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के देवमनपुर गांव में नत्थूलाल का मक्के का खेत है। बटाईदार लाला मंगलवार को दिन में खेत में पानी लगाने के लिए गया था। खेतों में पानी लगाते समय उसे बालक का शव पड़ा दिखा तो उसके होश उड़ गए। उसने घटना की सूचना ग्रामीणों के अलावा पुलिस को भी दी। प्रभारी कोतवाल सीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर, सीओ बिलग्राम देवेंद्र सिंह भी माधौगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। गले में कढ़ाई वाले धागे के निशान थे। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई तो पता चला कि शव मल्लावां कस्बे के मोहल्ला महमदपुर निवासी स्वर्गीय विनोद कनौजिया का पुत्र विकास कनौजिया (14) का है। विकास कस्बे के ही दिव्य अयोध्या आनंद सरस्वती इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। वह घर से साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला था। शव देखकर विकास की मां सुधा गश खाकर गिर पड़ी। पुलिस ने शव पोस्टमार्र्टम के लिए भेज दिया। सुधा देवी की तहरीर पर पुलिस ने विकास के ताऊ ईश्वरचंद्र उर्फ मुन्ना के विरुद्ध हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सरकारी नौकरी की रंजिश में ले ली भतीजे की जान
सीओ बिलग्राम देवेंद्र सिंह की मानें तो सुधा के पति विनोद कनौजिया नगर पालिका परिषद में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। एक वर्ष पूर्व बीमारी से विनोद की मौत हो गई थी। सुधा ने पुलिस को बताया कि जेठ ईश्वरचंद्र उर्फ मुन्ना विनोद के मृतक आश्रित के तौर पर अपने पुत्र की नौकरी लगवाना चाहते थे। सुधा ने इससे इनकार कर खुद पति की जगह नौकरी कर ली। इसी के चलते ईश्वरचंद्र उससे रंजिश मानते थे, जिसके कारण विकास की हत्या कर दी गई। उधर , दूसरी ओर पुलिस का मानना है कि संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से भी घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल विकास अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। पिता की मौत के बाद मां-बेटा ही संपत्ति के मालिक थे। अब बेटे की भी हत्या के बाद सिर्फ उसकी मां रह गई है।
विज्ञापन


नहीं मिला मोबाइल और लैपटॉप
विकास की मां सुधा की मानें तो वह लैपटॉप और मोबाइल साथ में लेकर गया था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर विकास की चप्पलें पड़ी मिलीं तो एक ओर उसकी साइकिल भी मिल गई। बावजूद इसके विकास का मोबाइल और लैपटॉप नहीं मिला। सुधा बताती हैं कि स्कूल की छुट्टी के बाद विकास को जरूरी कार्य से हरदोई जाना था, लेकिन वह स्कूल ही नहीं पहुंचा।

- ताऊ ने भतीजे की हत्या कर शव खेत में फेंका
- कक्षा 10 का छात्र था मृतक, मां ने ताऊ के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें