फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयो पंप सील किया, एफआईआर के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पचदेवरा के केशवपुर गांव में चल रहे बायो डीजल पंप की जांच के दौरान संचालक अभिलेख नहीं दिखा सके। नियम विरुद्ध ढंग से पंप का संचालन किए जाने की बात सामने आने पर डीएम ने पंप संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने बताया है कि शुक्रवार को एसडीएम शाहाबाद रामप्रकाश, डीएसओ संजय कुमार व एआरओ अश्वनी कुमार की संयुक्त टीम ने ग्राम केशवपुर थाना पचदेवरा स्थित बायो पंप छापा मारा था। छापे के दौरान पंप पर एक डिस्पेंसिंग यूनिट संदिग्ध पाई गई, जो कि भूमिगत भंडारण टैंक से जुड़ी थी। पंप पर मौजूद वीरपाल ने बताया कि देव प्रकाश मिश्र निवासी रेलवे चमकनी फटकिया जनपद शाहजहांपुर द्वारा उसे बायो डीजल पंप पर सेल्समैन रखा गया है। पंप लगभग दो माह से संचालित है। डीजल लखीमपुर खीरी से मंगवाया जाता है। पंप पर मौजूद वीरपाल पंप की एनओसी, डीजल बिक्री का लाइसेंस, अग्निशमन लाइसेंस, विस्फोटक लाइसेंस व बांट माप विभाग का प्रमाणपत्र नहीं दिखा सका। परिसर में भी आग से निपटने का कोई इंतजाम नहीं मिला। जिसके चलते जांच टीम ने बायो डीजल पंप की डिस्पेंसिंग यूनिट व इनलेट को सील कर दिया। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि एआरओ की रिपोर्ट के आधार पर देव प्रकाश मिश्रा व वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें