हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतुई में हरदोई-लखनऊ मार्ग के किनारे आम के बाग में बुधवार शाम पांच बजे पेड़ पर महिला का शव लटकता मिला। वह लाल-काले रंग की साड़ी पहने थी। गांव के युवकों ने पुलिस को जानकारी दी। तलाशी में आधार कार्ड बरामद हुआ। जिसमें उसका नाम ममता (25) पत्नी सुधीर तिवारी निवासी बीकापुर मजरा मढ़िया बड़े अस्तर थान बघौली दर्ज था। कोतवाल महेश पांडेय ने आधार कार्ड पर मिले पते पर सूचना भेजी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है।