शाहाबाद। कोतवाली में जनपद शाहजहांपुर के मोहल्ला तारीन गाढ़ीपुरा निवासी सुहेल ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उन्होंने बहन तबस्सुम की तीन साल पहले मोहल्ला बुधबाजार निवासी नाहिद पुत्र साबिर के साथ शादी की थी। उसने आरोप लगाया कि ससुराली टीवी और पचास हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसकी बहन को प्रताड़ित करते हैं। उन लोगों ने 29 नवंबर को उसकी बहन को घर से निकाल दिया था। भाई सुहेल की तहरीर पर तबस्सुम के पति नाहिद, ससुर साबिर, सास समशीदा व जेठानी रिजवाना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।