फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में मिले युवक के शव की शिनाख्त हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। घोड़ीथर गांव के पास पुलिया के नीचे रविवार शाम खाई में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को थाने पहुंची क्षेत्र के ग्राम नगरा दाराशाह निवासी बिट्टो देवी ने मृतक की पहचान पति चरित्र कुमार के रूप में की। बताया कि उसका पति चार भाइयों में सबसे छोटा था। चरित्र के एक बेटी है, वह किसान था। 24 नवंबर को गांव के ही तीन युवक चरित्र को सवायजपुर ले जाने की बात कहकर साथ ले गए थे। शाम को तीनों युवक वापस आ गए, लेकिन चरित्र वापस नहीं आया। तीनों युवकों ने बताया था कि चरित्र सवायजपुर से सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हटापुर चिल्हौर स्थित ससुराल चला गया। उसके बाद उसका पता नहीं चला। एसओ ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें