फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला चौधरी हाता निवासी 10 हजार रुपये के इनामी नौशाद को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन कारें भी बरामद की गईं हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि हाल ही में एसपी ने नगर के मोहल्ला चौधरी हाता निवासी शातिर नौशाद पर दस हजार रुपये इनाम घोषित किया था। रविवार शाम मुखबिर से सूचना मिली की नौशाद इमलियाबाग से अतरौली रोड जाने वाले तिराहे के पास खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर तिराहे से कुछ दूरी पर पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर नगर से चोरी की मारुति जेन, एक बोलेरो व वैगनआर कार भी बरामद की गई है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कछौना व सहारनपुर जनपद के कुतुबगेट थाने में कई मामले दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें