फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिन के घर से चोरों ने नकदी व जेवर पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर में किसान के घर से चोर नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी राजबहादुर किसान है। वह शुक्रवार रात खीरे की फसल की रखवाली करने खेत गया था। घर पर उसकी पत्नी राजरानी, बहू बबली, भाई अनिल था। वह लोग आंगन में सो गए। रात में चोरी सीढ़ी लगाकर घर में उतर आए और कमरों में बक्सों में रखे जेवर और नगदी चुरा ली। आहट होने पर बबली ने सास को जगाया लेकिन तब तक चोर भाग गए। राजबहादुर ने बताया कि चोर सोने की चेन, अंगूठी, पायल और तीस हजार रुपये, उसकी बहू के बक्से से सोने का हार, झाला, पायल उठा ले गए। थानाध्यक्ष अमर पाल शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

किसान के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें