फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराली जनों पर युवक की हत्या करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में ग्राम कोर्रिया में बाग में युवक का कंकाल मिलने के मामले में मृतक के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के ससुर सहित सात लोगों पर मामला दर्ज किया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम में कुछ स्पष्ट न होने पर कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

लोनार थाना क्षेत्र के दुधिया निवासी अखिलेश (25) पुत्र मुनेश्वर की देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोर्रिया निवासी कमलेश के घर में ससुराल है। 23 अगस्त को वह ससुराल गया था। जहां पर पत्नी जूली के साथ विवाद होने पर उसको बांका मारकर घायल कर दिया था। वह इस बात से नाराज था कि जूली के मृत बच्चा हुआ था। इसके बाद से अखिलेश गायब था। जूली को गंभीर हालत में परिजन लखनऊ लेकर गए थे। अखिलेश के भाई ने उसकी खोज की लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह कोर्रिया में यूकेलिप्टस के बाग में उसका कंकाल पड़ा मिला था। उसके पास मिले वोटर कार्ड से भाई वीरपाल ने शिनाख्त की। उसने कोतवाली में अखिलेश के ससुर सहित सात लोगों के विरुद्ध भाई की दौड़ा-दौड़ाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। देहात कोतवाली प्रभारी राकेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव के लोगों की मानें तो जानवर चराने वालों ने पांच दिन पूर्व कंकाल को देखा था और उसके विषय में चर्चा भी की थी। लोगों का कहना था कि पुलिस को जानकारी भी दी थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। जब शुक्रवार को काफी भीड़ एकत्र हो गई तब पुलिस पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कंकाल के पास से मोबाइल और अन्य कागजात भी मिले थे। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था, लेकिन उसको दर्शाया नहीं गया।


युवक के कंकाल का होगा डीएनए टेस्ट
- भाई ने दर्ज कराई है ससुराल वालों पर हत्या की रिपोर्ट
- पोस्टमार्टम में स्थिति साफ नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें