फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता मुरली का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाजपा सीयर मंडल के उपाध्यक्ष व पड़नी गांव निवासी मुरली वर्मा पर जानलेवा हमला के मामले में एक और आरोपी को उभाव पुलिस ने शुक्रवार की शाम बेल्थरारोड रोडवेज बस स्टैंड से असलहा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शनिवार को खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने कहा कि आरोपी उभाव थाना क्षेत्र के मतऊ का पुरा सोनाडीह निवासी राम प्रताप यादव पुत्र रामाज्ञा यादव है। जिसके पास से एक पिस्टल, कारतूस एवं लूट की बाइक बरामद की गई है। एएसपी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि कोर्ट में चल रही गवाही को रोकने के लिए देवरिया जेल में बंद रामाश्रय यादव के कहने पर उसके भतीजे रविंद्र यादव की योजना के तहत रामप्रताप यादव, अजीत यादव व उसके भाई राहुल यादव ने मिलकर अहिरुपुर पुल के पास गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
आरोपी ने बताया कि रामाश्रय यादव ने घटना के बाद 50 हजार रुपये देने की बात कही थी। लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रामाश्रय यादव द्वारा अभिषेक बरनवाल से रंगदारी मांगी गयी थी, उसी रुपये को अभिषेक बरनवाल से लेने बेल्थरारोड आया था। जहां पुलिस ने पकड़ा लिया। उसने बताया कि वह बीए का छात्र है, लेकिन पैसे की लालच में रामाश्रय के कहने पर घटना में शामिल हो गया। एएसपी ने बताया कि तीन आरोपियों को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि एक आरोपी अजीत अब फरार है। एएसपी ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें