पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपूरापुर में रामनाथ और राज किशोर के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठियां चल गईं। इसमें एक पक्ष से राज किशोर, उनकी पत्नी मंजू देवी, भाई रामपाल और भतीजे रिंकू और रजनीकांत घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर से रामनाथ व उनके भतीजे अखिलेश को भी चोट आई है। पुलिस ने मंजू देवी पत्नी राज किशोर की तहरीर पर सर्वेश, रामनाथ व मास्टर पुत्रगण रंभा और अखिलेश पुत्र रामनाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी ओर से रामनाथ की तहरीर पर श्यामलाल, रामपाल व राजनकिशोर पुत्रगण लाखन, रजनीकांत पुत्र रामपाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।