फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपोर्टर तार में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। हाईटेंशन लाइन से टूट कर लटक रहे सपोर्टर में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन युवक के अहाते के सामने से निकली है। युवक अहाते में मवेशी बांधने गया था। आपस में भिड़े मवेशियों से बचने के प्रयास में युवक तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के सधिनावा निवासी प्रभू के मकान के सामने से हाईटेंशन लाइन निकली है। कुछ दिन पहले हाईटेंशन लाइन के नीचे लगा सपोर्टर तार टूट गया था। प्रभू का बेटा रमाकांत (30) रविवार को अहाते में मवेशी बांध रहा था। इसी दौरान दो मवेशी आपस में भिड़ गए। मवेशियों से बचने के लिए रमाकांत ने भागने का प्रयास किया। इसी प्रयास में वह नीचे लटक रहे सपोर्टर तार की चपेट में आ गया। बिजली की आपूर्ति चालू होने के कारण करंट की चपेट में आ गया। आस-पास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे करंट से अलग किया। जब तक उसे अलग किया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां रामदेवी, भाई कुलदीप, बहन शिवांगी व शिवांशी है। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन



- करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
- हरियावां थाना क्षेत्र के सधिनावां गांव का निवासी था मृतक
- गंाव में निकली हाईटेंशन लाइन के नीचे लगा था सपोर्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें