कछौना। कोतवाली क्षेत्र के पतसैनी में घरेलू कलह में फेरी दुकानदार गुड्डू (27) पुत्र छोटेलाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। गुड्डू के परिवार में पत्नी ममता, पुत्री निधी, पुत्र आर्यन और छोटू है। वह फेरी लगाकर खिलौने बेचता था। पत्नी ममता ने बताया गुड्डू शराब पीने का आदी था। वह रोजाना शराब के नशे में घर आकर मारपीट करता था। रविवार शाम को भी उसने घर में विवाद किया। वह कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब ममता उसके कमरे की ओर गई तो उसका शव फंदे पर लटकता देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। कोतवाल जावेद अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।