फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी उठाने के विवाद में महिला पर हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेनीगंज/हरदोई। बारिश के दौरान गिरी कच्ची दीवार की मिट्टी उठा रही महिला पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। घायल महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र की तहरीर पर एक ही परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाइतपुर निवासी आसिरा उर्फ मुन्नी (46) पत्नी हसन रजा के घर की कच्ची दीवार रविवार को बारिश के दौरान ढह गई थी। सोमवार दोपहर बाद वह मलबा उठा रही थी। इसी बीच पड़ोसी परिवार ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी उठाने पर आपत्ति जताई। संजय पुत्र वशीर, रुकसाना पत्नी वशीर, रुबीना और हसीना पुत्रीगण वशीर के अलावा सरिता पत्नी इशरार ने लाठी डंडों से आसिरा पर हमला बोल दिया। आसिरा ने शोर मचाना शुरू किया तो उसके परिजन बाहर निकले। परिजनों को देखकर संजय ने आसिरा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और फिर सारे आरोपी फरार हो गए। आनन-फानन ही परिजन आसिरा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी पहुंचे। देर शाम परिजन उसे मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। रात लगभग नौ बजे परिजन आसिरा को लेकर वापस गांव जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने घटना की जानकारी बेनीगंज कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मृतका के पुत्र अंजार की तहरीर पर पांचों आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


मिट्टी उठाने के विवाद में महिला को कुल्हाड़ी मारी, मौत
- एक ही परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें