फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपामऊ विधायक से मांगी 10 लाख रंगदारी, न देने पर परिवार को मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपामऊ विधायक से फोन पर मांगी 10 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

- 21 मई को वाट्सएप पर विदेशी नंबर से आया था मैसेज
- परिवार को मारने की धमकी, विधायक पुत्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश को वाट्सएप पर विदेशी नंबर से मैसेज भेजकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर तीन दिन के अंदर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है। भाजपा विधायक के पुत्र रविप्रकाश ने इस संबंध में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर दूसरी ओर विधायक ने पुलिस अधीक्षक पर प्रकरण को गंभीरता से न लेने का आरोप लगा मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को ई-मेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। कोई घटना होने पर इसकी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की होने की बात भी विधायक ने कही है।
गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश इन दिनों जनपद से बाहर हैं। 21 मई को रात दो बजकर चार मिनट पर श्यामप्रकाश के मोबाइल पर +1(903)329-4240 नंबर से वाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में 10 लाख रुपये की रंगदारी तीन दिन के अंदर देने को कहा गया है। मैसेज करने वाले ने खुद को अलीबुदेश भाई बताया है। रंगदारी न देने पर तीन दिन के अंदर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी विधायक को दी गई है। ये भी कहा है कि उनके परिवार के आसपास अलीबुदेश के करीबी मौजूद हैं। विधायक श्यामप्रकाश ने बताया कि दूसरा मैसेज चार बजकर 16 मिनट पर शाम को और तीसरा मैसेज छह बजकर 45 मिनट पर शाम को भेजा गया। विधायक ने बताया कि उन्होंने पुत्र रविप्रकाश को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने एसपी विपिन कुमार मिश्र को भी फोन पर इसकी जानकारी दी। रविप्रकाश की तहरीर पर जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगे जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के खिलाफ मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश वाट्सएप पर रंगदारी मांगे जाने और परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने से काफी आहत हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह और जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में विधायक ने एसपी के रुख पर गहरी नाराजगी जताई है। विधायक श्यामप्रकाश ने लिखा है कि जनपद से बाहर होने के कारण पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र को फोन कर परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए संपर्क किया। लेकिन एसपी ने उक्त प्रकरण को गंभीर न बता सुरक्षा व्यवस्था देने से इनकार करने के साथ ही उक्त वाट्सएप नंबर को ब्लॉक करने की सलाह देकर फोन काट दिया। पत्र में एसपी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उनके और उनके परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना होने के लिए एसपी को जिम्मेदार मानने की बात भी पत्र में विधायक ने कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें