फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव के मस्जिद में लगे एसी और पंखा चलाने के विवाद में मंगलवार की भोर में युवक को मारी गई गोली के मामले में घायल युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें चार लोगों को आरोपित किया है। उधर घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कुल दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। उधर गोली से घायल युवक का शहर के एक निजी अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है। डाक्टर ने हालत अभी भी गंभीर बताई है।
विज्ञापन

बता दें कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव में बड़ी मस्जिद में पंखा और एसी लगी है। सोमवार की रात नौ बजे तराबी के समय एसपी और पंखा चलाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें प्रधान अनीस (45), सैय्यद (36), तौफिक (26), सफाक (19), तौकित (25), तथा दूसरे पक्ष से बदरुद्दीन (30), तनवीर (24) और समशूद्दीन (35) घायल हो गए। हालांकि मामला शांत हो गया। मंगलवार की भोर में बदरुद्दीन नमाज पढने जा रहा था। तभी घात लगाए मनबढ़ों ने उसे गोली मार दी। पेट में गोली लगने से घायल बदरुद्दीन का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के संबंध में बदरुद्दीन के पिता अब्दुल मन्नान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें ग्राम प्रधान अनीस के अलावा सर्फुद्दीन, फैस अहमद और सैय्यद को आरोपित किया है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जो अपने स्तर से कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें