फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुमि विवाद में लाठी डंडे चले, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बे के सीएचसी मार्ग पर एक प्लाट की जमीन को लेकर राम प्रताप और राकेश के बीच विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों में फिर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें रामू (45), रामप्रताप(40), अनिल (35), जदुरानी (65), नीतू (35) और दूसरे पक्ष से राकेश (45), अरविंद( 28), तेजपाल (35), देवेंद्र (40) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रामू ने अरविंद, राकेश, तेजपाल, गुड्डी व ललुआमऊ निवासी रवि, मुकेश के विरुद्ध और राकेश ने राम प्रताप, रामू ,बलराम, नीतू पत्नी रामप्रताप के विरुद्ध तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें