फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मेडिकोलीगल करने से इंकार पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। जिला अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में भर्ती महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाकर डाक्टर पर मेडिकोलीगल रिपोर्ट बनाने का दबाव बनाया। इससे इनकार करने पर परिजनों ने स्टाफ से अभद्रता कर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी रिंकी (22) पत्नी शिशुपाल की शुक्रवार सुबह तबीयत खराब हो गई। पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोपहर को पिता अमर सिंह ने रिंकी के ससुरालीजनों पर पिटाई का आरोप लगाया। उसका मेडिकोलीगल कराने के लिए शपथ पत्र लेकर आकस्मिक कक्ष पहुंचे। साथ में आए दो लोगों ने खुद को वकील बताकर डाक्टर से मेडिकोलीगल करने का दबाव बनाया। डाक्टर शेर सिंह और फार्मासिस्ट सर्वेद्र सिंह ने महिला को बीमारी के कारण भर्ती बताकर मेडिकोलीगल से इनकार कर दिया। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। डाक्टर और स्टाफ ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनके साथ अभद्रता की है। आकस्मिक कक्ष में डाक्टर और स्टाफ से काफी देर कहासुनी होने पर भीड़ लग गई। सीएमएस डा. ऐके शाक्य ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन


फर्जी मेडिकोलीगल से इनकार पर किया हंगामा
- जिला अस्पताल में भर्ती महिला के पिता ने ससुरालियों पर लगाया पिटाई का आरोप
- डाक्टरों ने बीमारी के कारण भर्ती की बात कही थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें