फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की मारफीन बरामद, शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। पुलिस ने गुरुवार को गश्त के दौरान शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 30 ग्राम मारफीन बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल राय सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह वह फोर्स के साथ हरदोई लखनऊ रोड पर गश्त कर रहे थे। इस बीच हरिदासपुर समौधा मार्ग युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शमसुद्दीन उर्फ भूरा पुत्र शौकत अली निवासी खेरवा कोतवाली कछौना बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पुड़िया में तीस ग्राम मारफीन बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि बरामद मारफीन की कीमत तीन लाख रुपये है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी पर जीआरपी में चोरी, लूट व मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें