फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर बरातियों-जनातियों में जमकर हुआ विवाद, दो पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज में धर्मशाला में डीजे पर गाना बदलने को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में दुल्लीचंद्र चौराहे पर संचालित धर्मशाला में देहात कोतवाली क्षेत्र के अटवा असिगांव से बरात गई थी। कन्या पक्ष के लोग सगैंचामऊ के थे। जयमाल के दौरान डीजे पर वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोग नाच रहे थे। इस बीच गाना को बदलने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कन्या पक्ष और डीजे के कर्मचारियों ने वर पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई की। एक युवक को बेल्टों से पीट दिया। रेलवेगंज चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्ष के लोगों ने किसी तरह शादी की रस्में अदा कराईं। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डीजे संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दो युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें