हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र में बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन युवकों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी का मेडिकल बुधवार को कराया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। इसकी शिकायत मंगलवार को उसके पिता ने पुलिस से की थी। जिसमें गांव निवासी अमित, निमित व एक अन्य साथी पर बंधक बनाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मंगलवारदेर रात अमित, निमित समेत तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने जिला महिला चिकित्सालय में पीड़िता परीक्षण कराया। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।