फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राभा निवासी सुरेश ने हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अछुआपुर निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरेश पुत्र खंजन ने बताया कि 26 अप्रैल 2016 को उसने पुत्री सीमा देवी का विवाह हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अछुआपुर निवासी अमर सिंह के साथ किया था। सुरेश ने बताया कि ससुराली प्लाट खरीदने के लिए रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर 10 अप्रैल 2018 को पति अमर, ससुर सुरेश, सास सुशीला, ननद रुचिता और देवर अंकित ने सीमा को मारा पीटा और केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने पांचों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें