हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेरवा में पेट दर्द से परेशान युवक ने गांव के बाहर लगे पेड़ के सहारे गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने घनश्याम (32) पुत्र गंगू का शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। उसका बड़ा भाई बनवारी और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। बनवारी ने बताया कि घनश्याम चार साल से पेट दर्द से परेशान था। उसके परिवार में पत्नी कंचन, तीन पुत्रियां कोमल, शीतल और अंजली हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।