अमर उजाला ब्यूरो
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरा निवासी विक्रम (24) पुत्र रामविलास गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर चाट की दुकान चलाता था। दुकान के पीछे ही कमरा बना है। इसमें रात में विक्रम के पिता राम विलास और मां कुंती रुकती हैं। मंगलवार रात विक्रम घर में पत्नी संगीता और पुत्र सूर्यांश के साथ था। रात में विक्रम दूसरे कमरे में चला गया और पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। संगीता ने उसका शव देखा तो उसके होश उड़ गए। पिता रामविलास ने बताया कि विक्रम मानसिक रूप से बीमार था।
फंदे पर लटका मिला चाट विक्रेता का शव