फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक आशू को प्रतिनिधि समेत पुलिस से मिली क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां में पालिकाध्यक्ष और विधायक समर्थकों के बीच हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को जांच के दौरान विधायक और उनके प्रतिनिधि की मौजूदगी घटनास्थल पर नहीं मिली है। पुख्ता सुबूत मिलने पर पुलिस ने दोनों की नामजदगी हटाते हुए उन्हें क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन

14 जून की रात आठ बजे मल्लावां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अंकित जायसवाल के मकान और कार्यालय पर फायरिंग हुई थी। नगर पालिका अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने भी जवाबी फायरिंग की थी। घटना में विधायक समर्थक तीन युवक घायल हो गए थे। इस मामले में नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल ने विधायक आशीष सिंह आशू, उनके प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी निवासी पिपरावां, सुशील कुमार कनौजिया, राजीव, ऋषि, अमन, अंकित, हिमांशु निवासीगण देवमनपुर, राहुल पुत्र स्वतंत्र निवासी भगवंतनगर के साथ ही 200 अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विधायक समर्थक हिमांशु पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष अंकित जायसवाल व उनके भाईयों विशाल, सिद्धार्थ और रोहित सहित आठ लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि प्राथमिक विवेचना पूरी कर ली गई है। इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि घटनास्थल पर विधायक आशीष सिंह आशू और उनके प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी मौजूद नहीं थे। कई लोगों के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण से आशीष सिंह आशू और नीरज विद्यार्थी की नामजदगी हटा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें