फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कर रही जेसीबी और दो डंपर किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। खेतों में अवैध रूप से मिट्टी खनन की शिकायत पर मल्लावां कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक जेसीबी और दो डंपर सीज कर दिए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में गंगा के किनारे के इलाकों में बालू का खनन होता है तो खेतों से मिट्टी का खनन भी हो रहा है। शुक्रवार रात नहर के पास जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। इसकी शिकायत रात में ही किसानों ने पुलिस से कर दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त निरीक्षक ज्ञानप्रकाश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर अवैध खनन कर रहे लोग जेसीबी और दो डंपर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें