हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चाऊंपुर में दसवीं की छात्रा सावित्री (15) पुत्री राम नरेश का शव शुक्रवार को घर के अंदर दुपट्टे से लटकता मिला। सावित्री पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। शुक्रवार सुबह मां लाली ने उसका शव कमरे के अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। पिता रामनरेश ने बताया वह काफी दिन से पेट की बीमारी से परेशान थी। बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि किशोरी ने खुदकुशी की है।